Website designer in mumbai
वेबसाइट

वेबसाइट क्या है? Website Kya Hai - वेबसाइट के प्रकार, महत्व, कार्य

वेबसाइट क्या है? जानिए इसके प्रकार, महत्व और कैसे काम करती है। Beginners के लिए आसान भाषा में पूरी जानकारी।

वेबसाइट क्या है? Website Kya Hai - वेबसाइट के प्रकार, महत्व, कार्य
वेबसाइट क्या है? Website Kya Hai - वेबसाइट के प्रकार, महत्व, कार्य

अगर आप भी सोच रहे हैं कि Website kya hai in Hindi, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज के digital दौर में यह समझना बहुत जरूरी हो गया है कि वेबसाइट क्या होती है और कैसे बनती है।

बहुत से लोग Internet इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि आखिर Website kya hai, इसके प्रकार, फायदे और उपयोग क्या हैं। इस article में हम आपको आसान examples के साथ समझाएंगे कि Website कैसे काम करती है, इसके कितने types होते हैं और यह आपके business, पढ़ाई या career के लिए क्यों important है।

चाहे आप beginner हों, student हों या अपना online business शुरू करना चाहते हों — यह guide आपकी हर confusion दूर कर देगा और आपको digital दुनिया को सही तरीके से समझने में मदद करेगा।

Web kya hota hai - वेब क्या होता है

Website एक information system होता है, इसे world wide web के नाम से भी जाना जाता है। इसके जरिए लोग अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। यहां तक कि Blogger भी अपनी वेबसाइट पर आर्टिकल लिखकर शेयर करते हैं, जिन्हें Users read करके अपनी जरूरत की जानकारी हासिल करते हैं।

Website part names - वेबसाइट पार्ट नाम

अगर आप वेबसाइट के parts के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे पूरी जानकारी दी गई है:

  • हैडर (Header): यह वेबसाइट का सबसे ऊपर वाला भाग होता है, जहां navigation menu और logo होता है। इसी के जरिए यूजर एक वेब पेज से दूसरे वेब पेज पर आसानी से जा सकता है।
  • बॉडी (Body): वेब पेज का वह भाग जहां सारा output दिखाई देता है। body के बाहर लिखा कोड visible नहीं होता, इसी के अंदर design की coding लिखी जाती है।
  • Section: एक container जिसमें text, images, audio, video, js जैसी फाइलें रखी जाती हैं। हर section में एक heading tag (h1 से h6 में से कोई एक) जरूर होना चाहिए।
  • आर्टिकल सेक्शन: इसी सेक्शन में मुख्य आर्टिकल लिखा जाता है।
  • साइडबार (Sidebar): यहां month-wise links, ads और category links शो किए जाते हैं।
  • फुटर (Footer): वेब पेज के सबसे नीचे का भाग, जहां address और contact details दी जाती हैं ताकि लोग आपसे संपर्क कर सकें।

वेबसाइट बनाने से क्या फायदा होता है?

जब बहुत सारे वेब पेज आपस में मिल जाते हैं, तो एक बड़ा information centre बनता है जिसे हम इंटरनेट कहते हैं। यह जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से ऑडियो, वीडियो, टेक्स्ट और इमेजेज के रूप में यूजर के सामने display करता है। वेबसाइट बनाने से निम्नलिखित फायदे होते हैं:

  • Online reach increase: आप अपने विचारों, व्यवसाय, उत्पादों या सेवाओं को दुनिया भर में फैला सकते हैं, जिससे आपका business grow होता है।
  • Communicate: वेबसाइट के माध्यम से आप लोगों से बातचीत कर सकते हैं, उनके सवालों का जवाब दे सकते हैं और जानकारी शेयर कर सकते हैं।
  • Business Increase: व्यापार वालों के लिए यह नए ग्राहकों से जुड़ने और प्रोडक्ट बेचने का मौका देती है, जिससे income में बढ़ोतरी होती है।
  • Personal Identity: एक वेबसाइट आपको अपनी व्यक्तिगत पहचान बनाने में मदद करती है और नौकरी या व्यवसाय के नए अवसर बढ़ाती है।

वेबसाइट कितने प्रकार की होती हैं?

बहुत से लोगों को नहीं पता कि वेबसाइट कितने प्रकार की होती है। मुख्य रूप से वेबसाइट तीन प्रकार की होती है — Static Website, Dynamic Website और तीसरी सभी category-related websites।

Static Website क्या है? यह एक normal वेबसाइट होती है जो html programming language में लिखी जाती है और live की जाती है। इसमें किसी भी प्रकार का dynamic काम नहीं होता।

Dynamic Website क्या है? यह एक professional और सबसे ज्यादा बनाई जाने वाली वेबसाइट होती है, जिसमें पूरा control यूजर के पास होता है। यूजर अपनी मर्जी से theme और content change कर सकता है।

All types of websites: अलग-अलग बिज़नेस की पहचान अलग होती है, इसलिए उनकी वेबसाइट भी अलग होती है — जैसे सॉफ्टवेयर कंपनी की सॉफ्टवेयर-रिलेटेड वेबसाइट, या शॉप की shop-related वेबसाइट। ऐसी सभी वेबसाइटें इसी तीसरी category में आती हैं।

Website के मुख्य प्रकार (Functionality के आधार पर)

  • News Website - न्यूज़ से जुड़ी जानकारी शेयर करती है।
  • eCommerce Website - प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन बेचती है।
  • Healthcare Website - हेल्थ रिलेटेड जानकारी शेयर करती है।
  • Business Website - बिज़नेस से जुड़ी जानकारी शेयर करती है।
  • Blog Website - किसी specific subject पर जानकारी शेयर करती है।
  • Portfolio Website - अपने काम/पोर्टफोलियो को दिखाने के लिए इस्तेमाल होती है।
  • Event Website - events से जुड़ी जानकारी दिखाती है।
  • Personal Website - व्यक्ति अपने बारे में जानकारी शेयर करता है।

वेबसाइट का क्या काम होता है?

वेबसाइट का मुख्य काम है digital information शेयर करना। आज हमें जॉब पानी हो, म्यूजिक सुनना हो या किसी particular subject की जानकारी चाहिए हो — हम वेबसाइट का ही सहारा लेते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर खाने-पीने का सामान ऑर्डर करने तक, यह सब वेबसाइट के जरिए ही होता है। डिजिटल वर्ल्ड में वेबसाइट का उपयोग बहुत बड़ा है और आने वाले समय में यह और बढ़ेगा।

वेबसाइट कैसे बनाएं (फ्री में)

वेबसाइट फ्री में बनाने के दो आसान तरीके हैं:

  1. गूगल माय बिज़नेस: अगर आपका कोई बिज़नेस है और उसे ऑनलाइन लाना चाहते हैं, तो Google My Business में listing करने के बाद "Website" ऑप्शन पर क्लिक करके कुछ जानकारी भरकर वेबसाइट बनाई जा सकती है। यहां आप नए पेज बना सकते हैं, अपडेट कर सकते हैं, और डोमेन लाइफटाइम तक ऑनलाइन रहती है।
  2. Blogger: जो लोग नए हैं, प्रोग्रामर हैं या बिज़नेसमैन हैं और फ्री प्लेटफॉर्म खोज रहे हैं, उनके लिए Blogger बेस्ट है। यहां अकाउंट बनाकर जरूरी जानकारी भरें और अपनी साइट लाइव करें।

इन दोनों तरीकों से आप बिना किसी charge के हमेशा के लिए अपनी वेबसाइट बना सकते हैं, जिसमें आपको एक डोमेन मिलती है जिसे web browser में टाइप करके खोला जा सकता है।

वेबसाइट की सरल परिभाषा

यह कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओं जैसे html, css, bootstrap, javascript और php से मिलकर बनी होती है। सरल शब्दों में, वेबसाइट वेब पेज यानी फाइलों का एक समूह होता है, जिसमें बहुत सारी जानकारी होती है जिसे हम पढ़ते हैं।

Professional Website कैसे बनाएं

वेबसाइट बनाने से पहले यह तय करें कि आपको कौन-सी field पसंद है — अगर आप बिज़नेसमैन हैं तो बिज़नेस-रिलेटेड वेबसाइट बनाएं, क्योंकि उस फील्ड की अच्छी जानकारी आपके पास होगी। आप किसी web designer से भी अपनी professional वेबसाइट बनवा सकते हैं। वेबसाइट बनाने के लिए तीन जरूरी चीज़ें चाहिए:

  • एक डोमेन नाम
  • वेब होस्टिंग
  • एक अच्छा डिज़ाइनर और कंटेंट राइटर

वेबसाइट कई types की होती हैं — personal, business, school, college, mall, shop, industry, hospital आदि — हर एक अपने subject से जुड़ी जानकारी देती है।

वेबसाइट कैसे कार्य करती है?

वेबसाइट एक web page का layout है जो इंटरनेट के माध्यम से दुनिया भर के users तक content पहुंचाती है। एक वेबसाइट एक domain name के साथ अपने खुद के webserver पर host होती है और browser में open की जाती है।

जब कोई user वेबसाइट पर जाता है, तो उसका browser उस वेबसाइट के webserver से संपर्क करता है। webserver stored files (HTML, CSS, JavaScript कोड) को user के browser के लिए भेजता है। browser इस data को receive करके फोटो, वीडियो, टेक्स्ट, लिंक और फॉर्म जैसी content को display करता है।

वेबसाइट की आवश्यकता: जब भी हम अपना बिज़नेस बड़ा करना चाहते हैं, हमें वेबसाइट की जरूरत होती है ताकि हमारे प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ online users तक पहुंच सकें और बिज़नेस grow कर सके।

डोमेन क्या है?

Web Domain इंटरनेट पर एक actual presence है, ठीक web page की तरह। खास तौर पर बोलें तो एक web domain name एक substitute है जो Internet Protocol (IP) address को replace करता है। उदाहरण के लिए, IP address 207.97.195.109 को www.balindra.com जैसे domain name से बदला जा सकता है। IP address से domain name में translation Domain Name System (DNS) के जरिए होता है।

domain name में 'www' third-level domain है, दूसरा हिस्सा unique second-level domain name है, और '.com' portion top-level domain (TLD) है। दुनिया के कुछ popular domain extensions:

  • .COM = Commerce
  • .ORG = Business Organization
  • .INFO = Information related website
  • .IN = India
  • .UK = United Kingdom
  • .DE = Germany
  • .CN = China
  • .EU = European Union

Static vs Dynamic Website

1. Static Website

एक static website में HTML files की एक series होती है, जिसमें प्रत्येक फाइल website के एक physical page को represent करती है। यानी homepage पर जाने पर आप actual homepage file देख रहे होते हैं। अगर footer content update करना है, तो हर page पर अलग से update करना पड़ता है। यह तरीका काफी सीधा है और इंटरनेट के शुरुआती सालों में सभी वेबसाइटें इसी तरह बनाई जाती थीं।

2. Dynamic Website

Dynamic websites के web page real-time में generate होते हैं। इनमें PHP या ASP जैसी web scripting code शामिल होती है। जब कोई dynamic web page access किया जाता है, तो उसके अंदर का code web server पर parse होता है और resulting HTML client के browser को भेजा जाता है।

ज्यादातर बड़ी वेबसाइटें dynamic होती हैं क्योंकि इन्हें maintain करना आसान होता है — dynamic page database से जानकारी access करते हैं, इसलिए content बदलने के लिए सिर्फ database record update करना काफी होता है। इसे dynamic database driven website भी कहा जाता है।

HTML क्या है?

HTML एक Hypertext Markup Language है, जो webpage बनाने के लिए इस्तेमाल होती है। "Hypertext" उन hyperlinks को refer करता है जो एक HTML page में हो सकते हैं, और "markup language" का मतलब है page layout व elements को define करने के लिए tags का इस्तेमाल।

Website me kya likha jata hai - वेबसाइट में क्या लिखा जाता है?

वेबसाइट में कई सेक्शन होते हैं, और हर सेक्शन में अलग जानकारी होती है — यह इस बात पर depend करता है कि वेबसाइट किस टाइप की है और किस subject के बारे में है।

  • Business website के home page पर कंपनी किस तरह का बिज़नेस करती है, कहां स्थित है — इससे जुड़ी जानकारी होती है।
  • एक contact form होता है, जहां user जानकारी भरकर सेंड करता है, जो आपके ईमेल पर पहुंच जाती है।
  • Google Map होना चाहिए ताकि customer आपकी लोकेशन तक आसानी से पहुंच सके।
  • अलग-अलग प्रोडक्ट्स की जानकारी देने के लिए अलग-अलग pages होते हैं।

आमतौर पर एक वेबसाइट में 6-7 पेज होते हैं — About Us, Services, Mission & Vision, Gallery, Career और Contact Us।

वेबसाइट का महत्व

वेबसाइट के आने से लोगों में जागरूकता बढ़ी और उनकी सोचने-समझने की क्षमता ज्यादा हो गई, क्योंकि सारी जानकारी अब ऑनलाइन जब चाहें तब मिल जाती है। वेबसाइट के कुछ प्रमुख महत्व:

  • ऑनलाइन टिकट लेने में
  • ऑनलाइन पेमेंट में
  • शिक्षा के क्षेत्र में
  • शॉप, फैक्ट्री, बिज़नेस grow करने में
  • सोशल नेटवर्किंग grow करने में

वेबसाइट बहुत प्रकार के कोड का इस्तेमाल करती है — structure के लिए HTML, design के लिए CSS, animation/effects के लिए jQuery या JavaScript, और dynamic part के लिए PHP व MySQL database का प्रयोग किया जाता है।

वेबसाइट का इतिहास

वेबसाइट का invention 6 August 1991 को हुआ था। Sir Tim Berners-Lee ने वेबसाइट का आविष्कार किया था, और तब से लेकर आज तक हम वेबसाइट को access कर रहे हैं। World Wide Web (WWW) की स्थापना भी Tim Berners-Lee ने 1989 में की थी, जो दुनिया का पहला web browser था।

अगर आपको कोई जानकारी समझ में नहीं आई तो आप हमें ईमेल कर सकते हैं, हम आपको जरूर जवाब देंगे। अगर आर्टिकल अच्छा लगे तो सोशल मीडिया पर शेयर करें।

क्वेश्चन और आंसर

वेबसाइट क्या है - Frequently Asked Questions

वेबसाइट से आप क्या समझते हैं इसके प्रकारों को समझाइए?

वेबसाइट वेब पेज के कलेक्शन से मिलकर बना होता है, जिसमें वेब पेज एक दूसरे से हाइपरलिंक द्वारा लिंक्ड होता है। वेब पेज html कोड्स से मिलकर बना होता है। फंक्शनलिटी के आधार पर वेबसाइट को अलग-अलग categories में बांटा गया है:

  • News Website - न्यूज़ रिलेटेड जानकारी शेयर करती है।
  • eCommerce Website - प्रोडक्ट्स को सेल करती है।
  • Healthcare Website - हेल्थ रिलेटेड जानकारी शेयर करती है।
  • Business Website - बिज़नेस से रिलेटेड जानकारी शेयर करती है।
  • Blog Website - किसी specific सब्जेक्ट से रिलेटेड जानकारी शेयर करती है।
  • Portfolio Website - पोर्टफोलियो शो करने के लिए इस्तेमाल होती है।
  • Event Website - इवेंट्स से रिलेटेड जानकारी शो करती है।
  • Personal Website - व्यक्ति अपने बारे में शेयर करता है।
वेबसाइट कितने प्रकार से बनाई जाती है?

वेबसाइट बनाने की कई विधियां हैं। आप WordPress जैसे popular framework में वेबसाइट develop कर सकते हैं, जिसे ज्यादातर blogger इस्तेमाल करते हैं। आप Wix जैसे website builder का भी प्रयोग कर सकते हैं। या फिर coding करके — html, css, javascript और bootstrap जैसी programming languages का प्रयोग करके वेबसाइट बना सकते हैं, हालांकि यह तरीका थोड़ा complex है।

सोशल वेबसाइट क्या है?

सोशल वेबसाइट उस तरह की वेबसाइट होती है जो लोगों को एक दूसरे से connect करके रखती है। यह हमारे विचारों को पूरी दुनिया तक digital माध्यम के जरिए शेयर करने में मदद करती है। सोशल मीडिया वेबसाइट से हम नए लोगों से दोस्ती और बातचीत कर सकते हैं, वीडियो/ऑडियो कॉलिंग कर सकते हैं और मैसेज भेज सकते हैं।

गूगल पर अपनी खुद की वेबसाइट कैसे बनाएं?

अगर आप चाहते हैं कि गूगल पर आपकी भी वेबसाइट हो, तो कई फ्री प्लेटफॉर्म्स पर जाकर register करें, जहां से आपको फ्री domain और web hosting मिल जाएगी। आप चाहें तो खुद की domain और hosting भी खरीद सकते हैं, और Google Webmaster में index कराकर अपनी साइट को गूगल में show करा सकते हैं।

एजुकेशन वेबसाइट क्या है?

एजुकेशन वेबसाइट उस तरह की वेबसाइट होती है जो हमें education से जुड़े अलग-अलग field में जानकारी शेयर करती है। ये कई प्रकार की होती हैं, जैसे हेल्थ-रिलेटेड वेबसाइट, कंप्यूटर-रिलेटेड वेबसाइट, इंग्लिश लर्निंग साइट और वेब डिज़ाइन वेबसाइट, जिनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

वेबसाइट मेंटेनेंस के बारे में लिखिए?

अगर वेबसाइट बनवाने के बाद उसे ऐसे ही छोड़ दिया जाए, तो वह कभी रैंक नहीं करेगी। इसलिए वेबसाइट को regularly update करना जरूरी है — जैसे competitor के हिसाब से content update करना, on-page व off-page SEO करना, images-videos अपलोड करना, link building करना, email marketing करना, errors ठीक करना और responsive design सुनिश्चित करना।

वेब पेज किससे मिलकर बनता है?

web page एक फाइल होती है जो html कोड से मिलकर बनी होती है। html कोड्स कई प्रकार के होते हैं — जैसे हैडिंग टैग, डिव टैग, पैराग्राफ टैग, एंकर टैग, इमेज टैग और वीडियो टैग — इन सभी का प्रयोग एक वेब पेज में काफी मात्रा में किया जाता है।

HindiTerm

Content Writer & SEO Expert

HindiTerm की team Technology, AI, aur Digital Marketing पर हिंदी में आसान और भरोसेमंद जानकारी देती है।

ABOUT HINDITERM

भारत का सबसे तेज़ हिंदी टेक और सरकारी नौकरी पोर्टल। यहाँ आपको सभी Latest Jobs, Results, Admit Card, Tech News और सरकारी योजनाओं की सबसे तेज़ और सटीक जानकारी मिलती है।

UPDATED DAILY

हर जानकारी हर दिन अपडेट

FAST LOADING

तेज़ और बेहतर अनुभव

SECURE WEBSITE

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

DOWNLOAD APP

HindiTerm App अभी डाउनलोड करें

GET IT ON Google Play

TRENDING TOPICS

और देखें

POPULAR CATEGORIES

और देखें
और देखें

MOST READ TODAY

1

TRENDING

UP Police Constable Result 2025 Declared

125K+ Views

2

JOBS

SSC GD Result 2025 Out, Check Now

98K+ Views

3

ADMIT CARD

Railway NTPC Admit Card 2025 Download

85K+ Views

4

RESULT

Bihar Deled Result 2025 Link Active

72K+ Views

और पढ़ें लोकप्रिय खबरें

JOIN OUR COMMUNITY

5 लाख+ लोग हमारे साथ जुड़ें

Join Telegram WhatsApp Group YouTube Channel Instagram

NEWSLETTER

Latest Updates सीधे अपने Email पर पाएं

5 MILLION+

Monthly Readers

50K+

Daily New Visitors

100K+

Pages Indexed

UPDATED HOURLY

Fresh Content

100% SECURE

Trusted Platform

LIGHTNING FAST

Optimized For Speed